फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress pradarshan today silent fast

गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, आज रहेगा मौन व्रत

Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress pradarshan today silent fast
राहुल गांधी को गिरफ्तार करने पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के शहर अध्यक्ष। - फोटो : REPORTERS
झांसी। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की और योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि महानगर में उनके कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। सभी कांग्रेसी गांधी जयंती पर मौन व्रत रखेंगे।
विज्ञापन

हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के उपरांत परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पुलिस द्वारा की गई धक्का मुक्की व उन्हें हिरासत में लेने का विरोध करते हुए महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए इलाइट चौराहा पर पहुंचने लगे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, मनीराम कुशवाहा आदि ने नारेबाजी की और प्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। पूर्व मंत्री ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सभी कांग्रेसी मौन व्रत रखेंगे। इधर कांग्रेेस के किसान प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिवनारायण सिंह परिहार ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई। इधर कांग्रेस के राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, सुनील तिवारी आदि ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ किए व्यवहार की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के सामने सड़क पर ही देने लगे धरना
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना पर महानगर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन के लिए पहुंचने लगे। हालांकि इस दौरान कई नेताओं को पुलिस ने घर में ही रोकने का प्रयास किया। ऐसे में यह नेता कार्यकर्ताओं के साथ घर के सामने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के केंद्रीय सदस्य डॉ. सुनील तिवारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी राहुल रिछारिया ने हंसारी ंके पास आवास स्थित सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने न्याय मांगने के खिलाफ आपात काल लगा रखा है। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इधर, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ भी कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के सामने सड़क पर काला फीता बांध कर प्रदर्शन करते हुए बैठ गए। उन्होंने कहा कि आज का दिन काले अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed