फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress pradarsan for farmer stop abhiyan

किसानों का रेल रोको बेअसर, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Congress pradarsan for farmer stop abhiyan
झांसी। किसानों क ा रेल रोको आंदोलन झांसी में बेअसर नजर आया। रेल रोकने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने युवाओं को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। जबकि रेल रोकने जा रहे कांग्रेस और किसान नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं झांसी-आगरा रेल खंड पर डबरा स्टेशन पर कुछ किसानों ने ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। उधर, आंदोलन के चलते कई ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं।
विज्ञापन

किसानों ने बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। उन्होंने चार घंटे ट्रेनें रोकने की घोषणा की थी, लेकिन झांसी में इसका असर नहीं हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने को लेकर स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन एवं प्रदेश महासचिव दीपक शिवहरे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर के अंदर घुसने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आंदोलन के तहत शताब्दी एक्सप्रेस को रोेकने के लिए जा रहे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा को पूर्व मंत्री के आवास पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। काफ ी जद्दोजहद के बाद पुलिस कांग्रेेस नेताओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी झांसी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के आवास पर गई। जहां कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम झांसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कृषि संबंधी काले कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र रेजा, पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र शर्मा, भरत राय, अफ जाल हुसैन, किश्वर जहां सिद्दीकी, मुन्नी देवी अहिरवार, मीना आर्य, अखलाक मकरानी, अमीरचंद आर्य, गिरजा शंकर राय, जितेंद्र भदौरिया, सचिन श्रीवास, किशन करोसिया, नरेंद्र जतारिया, सुनील राय, ऋ षभ साहू, हजरत खान, जाहिद अली, धर्मेंद्र कुशवाहा, युवराज सिंह यादव, प्रदुम्न सिंह, मनीष रायकवार मौजूद रहे। इसके अलावा किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ को भी प्रशासन ने घर में नजरबंद कर लिया। उनके आवास पर एलआईयू अधिकारियों का जमावड़ा रहा। उन्होंने सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर-बरौनी और कर्नाटक संपर्क क्रांति खड़ी रही
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते मध्य प्रदेस के अंतर्गत आनेवाले डबरा स्टेशन पर किसान ट्रैक पर बैठ गए। इसके चलते ग्वालियर से झांसी आने वाली ग्वालियर-बरौनी मेल संदलपुर स्टेशन पर और कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अनन्त पेठ स्टेशन पर खड़ी रही। जबकि झांसी से ग्वालियर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सोनागिर स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान कर्नाटक संपर्क क्रांति करीब दो घंटे, ग्वालियर बरौनी मेल करीब डेढ़ घंटा और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। उधर, आंदोलन के चलते जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस ढाई घंटा, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटा, पुरी एक्सप्रेस तीन घंटा, महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटे, वैष्णोदेवी-जबलपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं।

रेलवे अधिकारी करते रहे निगरानी
किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे के अधिकारी भी अलर्ट मोड पर रहे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सीओ नईम खान मंसूरी के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस बल और आरपीएफ के जवान तैनात रहे। क्रॉसिंग पर भी आरपीएफ के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed