{"_id":"60e4bed58ebc3ebc68764c72","slug":"congress-popularity-increase-three-double-in-four-years-jhansi-news-jhs198860622","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में तीन गुना बढ़ा कांग्रेस का जनाधार, 22 में बनाएंगे सरकार: लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में तीन गुना बढ़ा कांग्रेस का जनाधार, 22 में बनाएंगे सरकार: लल्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले चार सालों में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 51 लाख वोट मिले थे, जबकि, 2021 में हुए जिला पंचायत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 1.72 करोड़ वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में जल्द ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
अमर उजाला से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने 271 सीटें जीती हैं। 57 सीटों पर कांग्रेस दूसरे और 711 पर तीसरे स्थान पर रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भी कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब 840 ब्लॉक, 8135 न्याय पंचायत और 59 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस का संगठन मजबूती से काम कर रहा है। कांग्रेस गांव, किसान, नौजवान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इन मुद्दों पर सरकार की खामियों के खिलाफ कांग्रेस अभी भी प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि उनको संरक्षण दे रही है।
जितिन नहीं जिता पाए भाभी को पंचायत चुनाव
लगातार कांग्रेस छोड़ रहे वरिष्ठ नेताओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितिन प्रसाद जो भी हैं, वो कांग्रेस की बदौलत हैं। वह लगातार विधानसभा, लोकसभा चुनाव हारे। यही नहीं, अपनी भाभी तक को वो जिला पंचायत सदस्य नहीं बनवा सके। इससे समझ सकते हैं, उनका कितना जनाधार है।
विज्ञापन
प्रियंका के निर्देशन में लड़ेंगे चुनाव, सीएम पर बोर्ड करेगा फैसला
प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री फेस होने के सवाल पर लल्लू ने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला संसदीय बोर्ड को करना है। बार-बार पूछने पर इतना जरूर बोले कि प्रियंका गांधी के निर्देशन में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है।