फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress members should prioritize raising public issues: Rajendra Pal

जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं कांग्रेसी : राजेंद्र पाल

Tue, 14 Jul 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress members should prioritize raising public issues: Rajendra Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मऊरानीपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मऊरानीपुर नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, हनीफ मलिक, शिवनारायन सिंह परिहार, प्रेमनारायन द्विवेदी, सुरेश नगाइच, सुनील दुबे, पीएन द्विवेदी, दीनदयाल गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, जलाउद्दीन, ब्रह्मदत्त सोनी, इमरान मंसूरी, जगदीश आर्य, शाकिर, मुन्ना राइन, धनीराम श्रीवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed