फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress lift vessels campaign Shilapt

कांग्रेस चलाएगी शिलापट पोतो अभियान

Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress lift vessels campaign Shilapt
congress, jhansi news - फोटो : demo
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलटी सेंटर का शिलान्यास करने के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को चुनाव में उछालेगी और भाजपा पर निशाना साधेगी। पार्टी ने ऐसे शिलापट पोतने की रणनीति तय की है, जिन योजनाओं का शिलान्यास यूपीए सरकार के कार्यकाल में हो चुका है और भाजपा शासन में फिर से कर दिया गया।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री झांसी आए थे, उन्होंने मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलटी सेंटर का शिलान्यास किया था। इस मुद्दे को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में उछालने का निर्णय लिया है। इस बहाने पार्टी भारतीय जनता पार्टी का हमला बोलेगी कि भाजपा के पास विकास की कोई योजना नहीं है, बल्कि वह कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को ‘नई बोतल में पुरानी शराब’ के तौर पर परोस रही है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने 26 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था।

इसके बाद अब फिर से कर दिया गया है। ललितपुर से टीकमगढ़ तक चलाई गई पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ भी कर दिया गया था, लेकिन अब उसका शुभारंभ फिर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल बड़ा कारखाना है, वहां पर इलेक्ट्रिक इंजन बनाने की क्षमता है। लेकिन, अब उसे आर्डर नहीं दिया जा रहा है। इससे उसकी माली हालत खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को विधानसभा चुनावों में उछालेगी और शिलापट पोतो अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed