फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress leader demands 20 lakh ransom, Report

यूपी: कांग्रेस नेता ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, मामला दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 03:35 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
Congress leader demands 20 lakh ransom, Report
एफआईआर दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

प्रेमनगर थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने पर कांग्रेस नेता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने में दी तहरीर में गुदरीपुरा में रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि चार अगस्त को वह घर पर थे। तभी प्रतापपुरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव अपने पुत्र भारत सिंह व चार अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आए। वह उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इसके लिए उसे तमंचा भी दिखाया।
विज्ञापन


विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 506, 386 व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग पर रिश्ता तोड़ा 

चिरगांव के गांव मिरौना में रहने वाले एक परिवार पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया गया है। महिला थाने में दी तहरीर में नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी श्यामलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता चिरगांव के मिरौना गांव में रहने वाले नीरज अहिरवार से तय किया था।


दान दहेज की सभी बातें साफ हो गईं थीं। मगर बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। पुलिस ने नीरज के साथ ही रामदीन, गुलाब रानी, वीरेंद्र, सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed