फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress is forming government in UP but people are unable to believe it: Baghel

यूपी में कांग्रेस सरकार बना रही पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे: बघेल

Wed, 16 Feb 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress is forming government in UP but people are unable to believe it: Baghel
झांसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है मगर लोग अभी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 10 मार्च को उन्हें यकीन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अव्यवस्था से कई लोगों की जान गई। सपा को लेकर बोले कि प्रियंका गांधी ने ही सवाल उठाया था कि अखिलेश कोरोना काल में कहां थे? कोविड में सपा के नेता लोगों की मदद को नहीं आए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान में गृहमंत्री अमित शाह इस बार दावा नहीं कर पाए कि भाजपा की लहर चल रही है। क्योंकि, अब हवा कांग्रेस के पक्ष में है। हिजाब विवाद पर बघेल ने कहा कि ये बच्चों के बीच का विवाद है। इसे कोर्ट नहीं ले जाना चाहिए। शिक्षण संस्थानों को बच्चों के अभिभावकों के साथ मिलकर इसे हल करना चाहिए। हालांकि, अब ये खत्म हो गया है। 2024 में ममता बनर्जी के तीसरा मोर्च खड़ा करने के सवाल पर बोले कि जब शरद पवार से बंगाल की सीएम मिलीं तो कहा कि यूपीए बचा ही नहीं हैं। मगर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती हैं तो मीडिया से कुछ नहीं बोलती हैं। आखिर ये चुप्पी क्यों है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुजरात से बेहतर है छत्तीसगढ़ मॉडल
मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ मॉडल को गुजरात मॉडल से बेहतर बताया। कहा कि 22 लाख किसानों का ऋण माफ किया। तेंदू पत्ता खरीद रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में लघु वन उपज में 300 महिलाओं का समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया। अब वो आठ हजार रुपये महीने कमा रही हैं। समूहों की संख्या पांच हो गई है। इससे नक्सल में भर्ती रुक गई है। नक्सली संविधान पर विश्वास जताएं तो झांसी में बुलाकर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed