{"_id":"57dd9bb14f1c1b5e48d489ce","slug":"congress-government-waived-farmers-within-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और गरीबों की बात करती है, जबकि केंद्र की एनडीए सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। यह बातें उन्होंने झांसी मऊरानीपुर मंडी स्थल पर आयोजित जनसभा के दौरान कही।
अपने पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल हो गए और अब तक किसी को काम नहीं मिला। उन्होंने भीड़ से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि आप में से किसी को रोजगार मिला? आवाज आई नहीं। फिर सवाल किया, क्या किसी के खाते में पंद्रह लाख रुपये पहुंचे? आवाज आई नहीं। बस इसके बाद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए। कहा कि विजय माल्या दस हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया। मोदी ने क्या किया? केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया। कर्ज माफी का लाभ पाने वालों में देश के 15 सबसे अमीर लोग शामिल हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वे दाल चालीस रुपये किलो की दर से बेचते हैं, जबकि बाजार से उन्हें वही दाल दो सौ रुपये किलो खरीदनी पड़ती है। प्रधानमंत्री का ध्यान चीन, अमेरिका जैसे देशों की ओर है। किसानों के लिए उनके पास वक्त नहीं है। सभा के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि वह देवरिया से दिल्ली तक यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान किसानों से फार्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें नाम, पता और उनके कर्ज का विवरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह सभी फार्म दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री के हवाले किए जाएंगे। उन पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। इससे पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मऊरानीपुर में रोड शो किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कांग्रेसियों में होड़ मची रही।