{"_id":"61f6cee00a6d93109c423fb4","slug":"congress-bets-on-rahul-richaria-from-sadar-chandrashekhar-from-babina-jhansi-news-jhs2140514115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सदर से राहुल रिछारिया, बबीना से चंद्रशेखर पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सदर से राहुल रिछारिया, बबीना से चंद्रशेखर पर लगाया दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लंबे इंतजार के बाद अब कांग्रेस ने झांसी की सदर और बबीना सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सदर विधानसभा सीट से प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि, बबीना से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस में सबसे ज्यादा रस्साकशी सदर सीट पर मची हुई थी। कई मजबूत दावेदार होने की वजह से पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही थी। इस कारण पार्टी की तरफ से हाल ही में फिर से सर्वे कराया गया। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद पार्टी के आलाकमान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। रविवार को जारी की गई सूची में सदर सीट से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया के बेटे और प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया को टिकट दे दिया गया। जबकि, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को बबीना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही अब चारों सीट पर पार्टी ने प्रत्याीश तय हो गए हैं। कांग्रेस की तरफ से झांसी जिले की चार में से तीन सीट पर पुरुष और एक पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।
एक नजर
राहुल रिछारिया
सीट- सदर
आयु- 48
शिक्षा- एमबीए
राजनीतिक सफर- राजनीतिक परिवार से हैं। दादा भी सांसद रहे हैं। राहुल 1990 में एनएसयूआई के जुड़कर राजनीति में आए। कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश के भी चुनाव में कई जिलों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर तिवारी
सीट- बबीना
उम्र- 64
शिक्षा- एमए, एलएलबी
राजनीतिक सफर- कांग्रेस से 1972 से जुड़ हुए हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष के अलावा सभासद भी रह चुके हैं। जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री और 2014 से 2022 तक अध्यक्ष पद पर रहे चुके हैं।