{"_id":"628e6a982965793a9709623b","slug":"confectioner-fell-in-the-pond-while-intoxicated-died-due-to-drowning-jhansi-news-jhs2214832187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में तालाब में गिरा हलवाई, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में तालाब में गिरा हलवाई, डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शराब के नशे में एक हलवाई चौबे का अखाड़ा के पास स्थित एक तालाब में गिर पड़ा। इसमें डृूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के मुताबिक ओरछा गेट बाहर निवासी पप्पू कुशवाहा (40) शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां इन दिनों बीमार है। इस वजह से वह घर में रहता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम मां को दवाई खिलाकर टहलने के बहाने घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने तलाश की तब मालूम चला उसने अपने एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद घर जाने की बात कहकर चला गया था। इसके बाद पप्पू के बारे में कुछ मालूम नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मंगलवार सुबह उसका शव कोतवाली के चौबे का अखाड़ा स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक पप्पू शराब पीने का आदी था। रोजाना वह शराब पीता था लेकिन, वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इस बारे में उनको कुछ मालूम नहीं। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।