फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complete projects worth more than 5 million: CDO

पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं को पूरा करें: सीडीओ

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Complete projects worth more than 5 million: CDO
झांसी। प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देश दिए कि पचास लाख रुपये की जो भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाए। दिसंबर के अंत में इनका लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाएं। प्रत्येक योजना की ग्रेडिंग की जा रही है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे मतदेय स्थलों को चिह्नित कर लिया जाए, जहां का संपर्क मार्ग खराब है। मार्ग को तत्काल दुरुस्त करा दें, ताकि पोलिंग पार्टियों को आने- जाने में असुविधा न हो। सरकारी कार्यालयों के बिजली बिल बकाया नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के 1452 विद्यालयों में से 1215 विद्यालय ही अवस्थापना मानक पर सही हैं। इनमें गति लाएं और सभी विद्यालयों को संतृत्प करें। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों के चयन के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिफाल्टर शिकायतों पर नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक उपेंद्र पाल, उप कृषि निदेशक के के सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed