{"_id":"61c397dc45591a7a382b9ac8","slug":"complete-projects-worth-more-than-5-million-cdo-jhansi-news-jhs2115268108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं को पूरा करें: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं को पूरा करें: सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देश दिए कि पचास लाख रुपये की जो भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाए। दिसंबर के अंत में इनका लोकार्पण किया जाएगा।
विकास भवन सभागार में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाएं। प्रत्येक योजना की ग्रेडिंग की जा रही है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे मतदेय स्थलों को चिह्नित कर लिया जाए, जहां का संपर्क मार्ग खराब है। मार्ग को तत्काल दुरुस्त करा दें, ताकि पोलिंग पार्टियों को आने- जाने में असुविधा न हो। सरकारी कार्यालयों के बिजली बिल बकाया नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के 1452 विद्यालयों में से 1215 विद्यालय ही अवस्थापना मानक पर सही हैं। इनमें गति लाएं और सभी विद्यालयों को संतृत्प करें। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों के चयन के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिफाल्टर शिकायतों पर नाराजी व्यक्त की।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक उपेंद्र पाल, उप कृषि निदेशक के के सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम आदि मौजूद रहे।