फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaint to CM's Additional Secretary on slow pace of drinking water schemes

Jhansi News: पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर सीएम के अपर सचिव से शिकायत

Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint to CM's Additional Secretary on slow pace of drinking water schemes
गुरसराय। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जलजीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए योजना के तहत पेयजल आपूर्ति जल्द शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के बामौर, गुरसराय व मोंठ ब्लाॅक में हर घर नल योजना का कार्य तेज गति से पूर्ण कराए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ गुरसराय गरौठा पुर्नगठन पेयजल योजना के लिए नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से नया फीडर बनाए जाने की मांग की। अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव को बताया कि बामौर, गुरसराय व मोंठ ब्लाॅक में हर घर नल योजना का कार्य धीमी गति से हो रहा है। गरौठा विधानसभा के अंतर्गत इमलौटा, टेहरका, बरथरी आदि परियोजनाओं पर कार्यदायी संस्था धीमी गति से कार्य काम कर रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द काम कराए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed