{"_id":"6afdfee983d6ab1bfb09ed9d","slug":"complainants-arrived-with-issues-regarding-pensions-and-rations-moth-news-c-420-1-mot1007-15195-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेंशन और राशन की समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेंशन और राशन की समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी
Thu, 19 Nov 2026 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लुहारी। कलक्ट्रेट में साप्ताहिक संयुक्त जनसुनवाई हुई। अपर कलेक्टर इकबाल मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई इस जनसुनवाई में 79 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई में सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा से संबंधित राजस्व विभाग के आवेदन मिले। पेंशन, राशन वितरण, पात्रता पर्ची और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले भी प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। डिप्टी कलेक्टर मनीषा जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने को कहा। तत्काल संभव प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्रवाई हो, जांच वाले मामलों को भी निर्धारित समय-सीमा में निपटाया जाए। अपर कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में भी जनसुनवाई की, जहां उन्होंने समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।