फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competition will be start in ward for clean

सफाई के लिए वार्डों में शुरू होगी प्रतियोगिता

Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Competition will be start in ward for clean
झांसी। महानगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अब वार्डों के बीच प्रतियोगिता कराएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत हर महीने एक स्वच्छ वार्ड का चयन कर सफाई कर्मचारी और वार्ड के सफाई हवलदार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार पहल कर रहा है। नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनियों पर सख्ती करते हुए कूड़ा उठान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मौजूदा समय में विशेष सफाई अभियान के जरिए सफाई व्यवस्था की पड़ताल की जा रही है। अब नगर निगम सफाई को लेकर वार्डों के बीच प्रतियोगिता कराने जा रहा है। इसके जरिए हर महीने हर वार्ड की सफाई का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद जिस वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर पाई जाएगी, उसे स्वच्छ वार्ड के तौर पर चयनित किया जाएगा। स्वच्छ वार्ड के सफाई कर्मचारियों और सफाई हवलदार को सम्मानित किया जाएगा। ताकि अन्य वार्ड के लोग बेहतर काम करने के लिए प्रेरित हों। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इसके जरिए सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। हर महीने एक स्वच्छ वार्ड का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed