{"_id":"6ac3fd065b9eabcf7b041411","slug":"community-toilets-in-poor-condition-people-facing-difficulties-jhansi-news-c-420-1-jd11002-14104-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सामुदायिक शौचालय बदहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सामुदायिक शौचालय बदहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेरा। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के विपरीत, नगर पंचायत कटेरा के वार्ड नंबर तीन तालपुरा में सामुदायिक शौचालय कई महीनों से चोक है। गंदगी और दुर्गंध के कारण इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
तालपुरा निवासी साधना, किरण और शकुंतला देवी ने बताया कि महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। शौचालय की पानी की टंकी में भी पानी नहीं रहता। लोगों को घर या पास के तालाब से पानी लाना पड़ता है। खुले में जाने पर बिच्छुओं और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का डर रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये के बजट के बावजूद शौचालयों की व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने तत्काल सफाई, पानी की व्यवस्था और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।