{"_id":"6792ab9c55170bc6ee091908","slug":"committee-manager-dies-due-to-car-collision-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-480321-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार की टक्कर से समिति प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार की टक्कर से समिति प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के झांसी-ग्वालियर हाइवे पर बुधवार की शाम ग्राम उपरांय में तेज रफ्तार कार के चालक ने सहकारी समिति प्रबंधक में टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत के चलते उन्हें झांसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से भाग निकला, लेकिन नंबर प्लेट कार से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम उपरांय निवासी विनोद (58) पुत्र सरू शर्मा बुधवार को किसी काम से दतिया आए थे। वह उपरांय में सहकारी समिति के प्रबंधक पद पर पदस्थ थे। शाम सात बजे वह बस में बैठकर अपने गांव उपरांय पहुंचे। यहां समिति प्रबंधक गांव में जाने के लिए सड़क पार करने लिए आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 07 जेडपी 8784 के चालक ने समिति प्रबंधक को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से भाग निकला, लेकिन कार की नंबर प्लेट टूटकर नीचे गिर गई। समिति प्रबंधक को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन उनकी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
:::