{"_id":"6a6d0fd54e64a8d6670e9bb9","slug":"committee-formed-for-pahuj-conservation-residential-maps-will-not-be-approved-in-the-river-area-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-845988-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पहूज संरक्षण के लिए समिति गठित, नदी क्षेत्र में आवासीय नक्शे नहीं होंगे स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पहूज संरक्षण के लिए समिति गठित, नदी क्षेत्र में आवासीय नक्शे नहीं होंगे स्वीकृत
Sat, 01 Aug 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को पहूज नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम ने नदी संरक्षण के लिए समिति का गठन कर दिया है। इसके अलावा नदी क्षेत्र और निर्धारित प्रतिबंधित इलाके में भविष्य में किसी भी आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत न करने के जेडीए को निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए डीएम गौरांग राठी ने नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, उसमें वर्षभर जल प्रवाह बनाए रखने और पर्यावरणीय संतुलन को संरक्षित रखने के लिए जरूरी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। कैचमेंट एरिया, जल भंडारण क्षमता, रेलवे को मिलने वाले पानी के संबंध में भी चर्चा की। नदी संरक्षण से जुड़े बिंदुओं पर कार्रवाई करने के लिए विभागों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में डीएम अध्यक्ष, नगर आयुक्त सचिव और एडीएम नमामी गंगे सह सचिव होंगे। समिति समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करेगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने नदी संरक्षण और पुनर्जीवन से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी इं. रजनीश गुप्ता, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी इमरान खान आदि मौजूद रहे।