{"_id":"61f056cf29af305d643a55e9","slug":"commission-of-commission-s-instructions-in-the-enrollment-process-jhansi-news-jhs2138066127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया में आयोग के निर्देशों का हो पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया में आयोग के निर्देशों का हो पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी शिवहरी मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2022 के अंतर्गत कलक्ट्रेट में नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरा पालन हो।
भ्रमण के दौरान सभी विधानसभाओं में नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि सभी प्रपत्र पहले से ही तैयार करें, ताकि प्रत्याशियों को पर्चा देते समय समस्या न हो। कहा कि पर्चा लेने के लिए भी कम से कम लोग ही दाखिल हों। कोविड नियमों का भी पालन किया जाए। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में आने का रूट प्लान पर चर्चा की। निर्देश दिए कि किसी भी दशा में आवागमन बाधित न हो। प्रत्याशियों को आयोग द्वारा अनुमन्य वाहनों के संबंध में पहले से ही अवगत करा दिया जाए। ताकि, भीड़भाड़ से बचा जा सके। नामांकन के दौरान आम जन को आने-जाने में समस्या न हो। रूट प्लान का पालन किया जाए। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह मौजूद रहे।