{"_id":"60d38a848ebc3eb44277ca8e","slug":"commissinor-angree-to-see-the-slow-work-jhansi-news-jhs1978268165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर बिफरे मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर बिफरे मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर बिफरे मंडलायुक्त
झांसी। स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने भी नाराजगी जताते हुए इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लेटलतीफी के लिए उन्होंने अफसरोें की जमकर क्लास लगाई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रत्येक प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए भी उन्होंने अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला के बुधवार के अंक में स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर विस्तृत समाचार प्रकाशित होने के बाद बुधवार को मंडलायुक्त ने इन कार्यो की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने इन कार्यों में तेजी लाने की जरूरत बताई। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बैठक में बताया कि मिशन के अंर्तगत अब तक आठ काम पूरे हो सके हैं। उन्होंने आईट्रिपलसी का काम भी पूर्ण कार्यों में गिना दिया जबकि अभी यातायात नियंत्रण का ट्रायल ही चल रहा है। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कम उपयोगिता वाले प्रोजेक्ट शामिल करने पर नाराजगी जताते हुए कंसल्टेंट से जवाब-तलब किया। उन्होंने पूरे होने वाले प्रोजेक्ट के हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने नए प्रोजेक्ट बनाते समय फिजीविलटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। प्रोजेक्टवार समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर आयुक्त को प्रत्येक प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने को कहा। इनकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि आठ प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए। उन्होंने आईट्रिपलसी के काम भी पूरा हो जाने की बात कही। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, टीम लीडर मानविंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।