फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Commercial tax: 45 crore dues on forty six hundred defaulters

वाणिज्य कर: छयालीस सौ बकाएदारों पर 45 करोड़ का बकाया

Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax: 45 crore dues on forty six hundred defaulters
झांसी। वाणिज्य कर विभाग का जनपद के 4612 बकायेदारों पर 45.79 करोड़ का बकाया चल रहा है। इनमें बीस बड़े बकाएदारों में 15 सरकारी विभाग शामिल हैं। विभाग ने इस सबको आरसी जारी कर दी है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर झांसी जोन के अंतर्गत बुंदेलखंड के सातों जिले आते हैं। इनमें झांसी के अलावा जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट शामिल हैं। झांसी जोन में 57500 में पंजीकृत व्यापारी हैं, जिसमें 23000 के करीब को हर महीने रिटर्न जमा करना पड़ता है। जबकि, बाकी व्यापारी तीन महीने में रिटर्न दाखिल करते हैं। 23000 में 99 फीसदी से अधिक व्यापारी हर महीने रिटर्न जमा कर रहे हैं। मगर इसके बाद भी पूरे जोन में 11386 बकाएदार हैं, जिन पर 293.22 करोड़ का बकाया चल रहा है। इसमें झांसी जनपद के 4612 बकाएदार शामिल हैं, जिन पर 45.79 करोड़ का बकाया चल रहा है। हालांकि, यह वे बकाएदार हैं जिनमें अधिकांश का पंजीयन निरस्त हो चुका है और सालों से उनका बकाया चला आ रहा है। विभाग ने इन सभी को आरसी जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जोनल आयुक्त बीपी मिश्रा ने बताया कि सभी बकाएदारों को आरसी जारी कर दी गई है। उनके पास वसूली का अधिकार है और वे बकाएदार को पकड़कर 14 दिन तक हवालात में बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed