{"_id":"6ab43b6ec73fa045d808d5d8","slug":"colorful-start-to-the-jal-vihar-fair-moth-news-c-420-1-mot1006-13509-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेला जल विहार का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेला जल विहार का रंगारंग आगाज
Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर। नगर पंचायत के तत्वावधान में नवीन सब्जी मंडी में सात दिवसीय मेला जलविहार महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। मेला उद्घाटन में कलाकारों ने लोकगीत और राई नृत्य प्रस्तुत किए। बाहर से आए बृजेंद्र सिंह गुर्जर एंड पार्टी ने लोकगीत प्रस्तुत किया। नृत्यांगनाओं ने राई नृत्य से समां बांधा। बृजेंद्र गुर्जर ने जल में करत बिहार बिहारी-राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों राजकुमार गीत गाया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया।
क्षेत्रीय विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने उद्घाटन किया। उन्होंने नवीन सब्जी मंडी में निर्मित टिन सेट का भी उद्घाटन किया। उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मनोज भारती मुख्य अतिथि रहे। आयोजक समिति ने अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका, एडवोकेट बैजनाथ तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता भैया जी, विनीत श्रोत्रिय और रामकिशोर कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एडवोकेट बैजनाथ तिवारी ने इसे गौरवशाली परंपरा बताया। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, वेदांत शर्मा, पार्षद रामकुमार बमोरिया, सभासद मणींद्र राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।