फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Colorful lights crossroad wipe Jagmgaaga

रंगीन रोशनी से जगमगाएगा इलाइट चौराहा

Mon, 21 Mar 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Colorful lights crossroad wipe Jagmgaaga
hindi news in jhansi - फोटो : demopic
झांसी। नगर की हृदय स्थली इलाइट चौराहा व इलाहाबाद बैंक चौराहे (सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक) पर नगर निगम मेहरबान हो गया है। यहां का सौंदर्यीकरण कराने के लिए टेंडर पास हो गए हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दोनाें चौराहों के सौंदर्यीकरण पर लगभग पंद्रह लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद मिनर्वा चौराहा व बीकेडी चौराहा आदि भी सौंदर्यीकरण की सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर के मध्य स्थित इलाइट चौराहे का कई बार सौंदर्यीकरण किया गया, मगर कुछ समय बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। नेहरू प्रतिमा के चारों ओर बनीं गोल चौक और उसमें लगे फव्वारे देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो जाते हैं, जिससे सारा सौंदर्यीकरण धरा रह जाता है।
विज्ञापन


महापौर किरन राजू बुकसेलर ने बताया कि इलाइट चौराहे के  सौंदर्यीकरण पर लगभग 8.50 लाख रुपये का खर्च आएगा। इन रुपयों से चौराहे के गोल चौक को और बढ़ाया जाएगा। साथ ही इसके अंदर हरी घास, रंगीन लाइटें और फव्वारों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से इलाहाबाद बैंक चौराहा (पटेल चौक) को भी लगभग 6.50 लाख रुपये से संवारा जाएगा। इसमें चौराहे को थोड़ा बड़ा आकार देते हुए उसमें अत्याधुनिक व फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। महापौर ने बताया कि इन चौराहों के साैंदर्यीकरण के लिए टेंडर पास कर दिए गए हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इसलिए इस बार इनकी सुंदरता में दाग नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनके बाद नगर के अन्य चौराहों जैसे, बीकेडी स्थित माहौर चौक, मिनर्वा चौराहा व गोविंद चौराहे के सौंदर्यीकरण की भूमिका बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed