फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cold in jhansi

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लुकाछिपी करते रहे सूर्यदेव

Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
cold in jhansi
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लुका छुपी करती रही धूप की खबर में ...... चित्रा चौराहा पर ठंड से बचने के लिए आग
झांसी। महानगर में शनिवार को सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई। दोपहर में धूप की लुकाछिपी से लोगों को थोड़ी राहत रही, मगर रात में ठंड ने दोबारा जोर पकड़ लिया। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकले और कानों में सर्दी बचाने के लिए टोपा, मफलर पहना। रात में कई जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते रहे। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ता जा रहा है। विक्षोभ के असर से जम्मू के साथ-साथ हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में उत्तरी दिशा से आने वाली हवाओं के साथ बर्फीली ठंड मैदान पर पहुंचने लगी है। इससे जिले व आसपास के जनपदों के मौसम में अचानक तेजी से बदलाव आया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में दिन की शुरुआत ही ठंडी हवाओं से हुई। सुबह दस बजे तक लोगों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ा। हवाओं की गति भी पिछले दिनों की तुलना में चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा अधिक गति से चली। इससे दिन में भी सर्दी बढ़ गई और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन मेें पारा तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। इससे रातें और सर्द हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सर्दी बढ़ने से लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोेग हों, चाहे कामकाजी सभी ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सिर, नाक और कान को सर्दी से बचाने के लिए टोपा और मफलर बांधना शुरू कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक मुकेश चंद्र ने बताया कि दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इस सप्ताह हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की धूप खिली रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

किसान इन बातों का रखें ध्यान
किसान चिकिए, मटर, मसूर, सरसों, जौ, गेहूं और अन्य खड़ी फसलों और सब्जियों की तरह रबी फसलों की सिंचाई न करें, क्योंकि हल्की बारिश हो सकती है। मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के आवेदन के साथ बीजों की गुणवत्ता और उन्नत किस्मों को लेने के साथ देर से बुआई की जानी चाहिए। सब्जी फसलों जैसे मटर, आलू, लहसुन, धनिया, पालक, गाजर, शलजम, मूली, फूलगोभी, बैंगन, टमाटर, मिर्च, लहसुन को सभी कीटों और बीमारियों के खिलाफ देखभाल और रोपण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed