फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cold hands and feet are swollen

सर्दी में सूज रहे हाथ-पैर

Fri, 20 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cold hands and feet are swollen
winter jhansi - फोटो : demo
सर्दी में लापरवाही बरतना लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। ठंड लगने से खून की नलियां सिकुड़ रही हैं। हाथ-पैर में सूजन आ रही है। समय पर इलाज नहीं करवाने पर इंफेक्शन हो रहा है। है। सरकारी अस्पताल में इलाज को आ रहे मरीजों में दस फीसदी सर्दी से सूजन के हैं। 
विज्ञापन


इनदिनों कोल्ड स्ट्रोक, हार्ट अटैक समेत कई तरह की बीमारियों ने लोगों को घेर रखा है। फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 25 मरीज इस बीमारी के पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में पैर, उंगली, नाक, कान में ठंड लगने से खून की नलियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और सूजन आ जाती है। शरीर लाल पड़ने लगता है।
विज्ञापन


इलाज में और देरी करने पर शरीर नीला पड़ने लगता है। इससे अंदर ही अंदर मवाद बनने लगता है। डॉ. नूतन अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भी इस तरह के मरीज आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई भी शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही गर्म पानी और तेल से सिकाई करें। जल्द ही लाभ मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरतें सतर्कता 
- नंगे पैर न घूमें 
- चाय-कॉपी, गर्म पानी पीते रहें 
- एक जगह लंबे समय तक न बैठें 
- गर्म कपड़े हर समय पहने रहें 
- हाथों में दस्ताने और सिर पर कैप पहनें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed