फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   co mamla jhansi

सीओ को तीन महीने पहले भी आया था गुस्सा

Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
co mamla jhansi
झांसी। इस्तीफा देकर चर्चा में आए सीओ सदर मनीष चंद्र पहले भी कई बार गंभीर आरोपों के घेरे में आ चुके। करीब तीन माह पहले ही उनके साथ ड्राइवर रहे निर्भय से किसी बात पर सीओ तैश खा गए। इसके बाद उन्होंने न आव देखा न ताव ड्राइवर पर ही रिवाल्वर तान दी। उनकी इस हरकत से ड्राइवर काफी डर गया हालांकि बाद में उसने सीओ के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। एसएसपी रोहन पी कनय ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है यह मामला पहले का है लेकिन, इसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं, सीओ के इस तरफ से इस्तीफा दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में आज दिन भर इसी की चर्चा चलती रही। पुलिसकर्मियोें का कहना था कि सीओ पीपीएस अफसर थे, इसलिए इस्तीफा देने की हिम्मत कर बैठे। इस्तीफा लिखने के बाद उनको मनाया भी गया। सिपाही स्तर के कर्मचारी बिना छुट्टी लिए महीनों काम करते हैं लेकिन, उनकी कहीं सुनवाई नहीं होती। एक बार छुट्टी पर चले जाने पर अधिकारी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से भी नहीं हिचकते।
विज्ञापन

इस मामले में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। सीओ सदर की ओर से मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया। आगे की कार्रवाई का भी मुझसे कोई संबंध नहीं। इस्तीफे के बारे में निर्णय लेना मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं है। उनका अवकाश पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

रोहन पी कनय, एसएसपी
एडीजी के दखल के बाद समझाने में जुटे आला अफसर
टिवट्रर पर पोस्ट लिखकर सीओ ने दी इस्तीफा वापस लेने की जानकारी
झांसी। सीओ के त्यागपत्र देने से चारों ओर हो रही किरकिरी देखते हुए एडीजी भानु भाष्कर ने डीआईजी जोगेंद्र सिंह को इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। एडीजी का निर्देश मिलते ही आला अफसर तत्काल सक्रिय हो गए। डीआईजी अभी खुद आइसोलेट हैं लेेकिन, उन्होंने फोन पर सीओ से बात की। सीओ की समस्याएं सुनने के बाद डीआईजी ने उनकी समस्याओं को सहानभूतिपूर्वक निपटाने का भरोसा दिलाया। डीआईजी के भरोसा दिलाने के बाद सीओ इस्तीफा वापस लेने पर राजी हो गए हालांकि उन्होंने लिखित रुप से नहीं बल्कि अपने टिवट्र एकांउट पर एक पोस्ट लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कही। सीओ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि डीआईजी की वार्ता से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। मैं अपनी तरफ से इस प्रकरण को बंद करना चाहता हूं। मैंने भावनागत मनोस्थिति में जो त्यागपत्र दिया था उसको अस्वीकार करने हेतु उच्चाधिकारियों से निवेदन करता हूं। डीआईजी का कहना है कि फिलहाल सीओ छुट्टी पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed