फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   co mamla jhansi

महकमे की किरकिरी कराने के बाद सीओ ने वापस लिया इस्तीफा

Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
co mamla jhansi
झांसी। अवकाश न मिलने पर इस्तीफा देकर सनसनी फैलाने वाले सीओ सदर मनीष चंद्र सोनकर ने चौबीस घंटे के भीतर ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया। सीओ के इस्तीफा वापस लेने की पुष्टि एडीजी जोन भानु भाष्कर ने करते हुए कहाकि आपसी गलतफहमी के चलते यह अप्रिय स्थिति पेश आई। उधर, इस्तीफा वापस लेने के बाद अब सीओ मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीपीएस अफसर मनीष चंद्र सोनकर ने छुट्टी न मिलने की बात कहते हुए एसएसपी रोहन पी कनय को व्हाटसएप पर ही इस्तीफा लिखकर भेज दिया था। एसएसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सीओ के खिलाफ डीओ लेटर लिख दिया। सीओ ने इस पूरे मामले को भावुक अंदाज मेें व्हाटसएप पर बने ग्रुप में शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस के आला अफसरों के ग्रुप में यह पोस्ट तैरने लगी। पारिवारिक वजहों से छुट्टी न मिलने की बात पर पीपीएस अफसर के साथ लोगों ने खूब सहानभूति जताई लेकिन, इस्तीफा कांड चौबीस घंटे भी नहीं टिक सका।
विज्ञापन

दूसरे दिन अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद पुलिस महकमे की किरकिरी होती देख एडीजी ने डीआईजी जोगिंदर सिंह को पूरे मामला निपटाने को कहा। इसके बाद डीआईजी ने सीओ मनीष से बात की। उसके बाद मनीष इस्तीफा वापस लेने पर राजी हो गए। सीओ ने टिवट्र पर अपना इस्तीफा वापस लेने की बात लिखते हुए उच्चाधिकारियों से इस्तीफा अस्वीकार करने का निवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला सुलझा लिया गया है। विभाग सभी कर्मचारियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ पेश आता है। मिसअंडरस्टेडिंग के चलते यह अप्रिय स्थिति पेश आई।
भानु भाष्कर
एडीजी, कानपुर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed