फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CO gave instructions to be vigilant in business transactions

Jhansi News: सीओ ने व्यापारिक लेनदेन में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
CO gave instructions to be vigilant in business transactions
- बैंकों से लेनदेन करते समय शाखा प्रबंधक या थाना प्रभारी को करें सूचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय ने सोमवार को अपने कार्यालय में कस्बा मोंठ स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
सीओ ने बताया कि इन दिनों गल्ला मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन हो रहा है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी के बड़े व्यापारियों के नकद लेनदेन के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में यदि कोई व्यापारी भारी मात्रा में नकदी निकालता है तो शाखा प्रबंधक या संबंधित थाना प्रभारी को उनके प्राइवेट नंबर पर तत्काल सूचना दें। ताकि पुलिस स्कॉर्ट टीम की निगरानी में सुरक्षित रूप से रुपयों को गल्ला मंडी तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या सूचना छिपाने पर जिम्मेदार शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से ग्राहकों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी निजी बैंक जानकारी साझा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर कोतवाल अखिलेश द्विवेदी सहित अनेक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed