फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi visits Bundelkhand Bandai dam project inaugurated airport and medical college will be built in Lalitpur

सीएम योगी का बुंदेलखंड दौरा: बंडई बांध परियोजना का किया लोकार्पण, बोले ललितपुर में बनेगा एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज

Tue, 09 Mar 2021 04:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visits Bundelkhand Bandai dam project inaugurated airport and medical college will be built in Lalitpur
ललितपुर में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ट्विटर ANI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आए हुए हैं। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को जालौन गए और फिर इसके बाद ललितपुर पहुंचे। सीएम योगी ने ललितपुर की बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


इस दौरान सीएम योगी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने के साथ अब ललितपुर को एयरपोर्ट की सुविधा जल्द मिलने वाली है। अब ललितपुर के लोगों के लिए दिल्ली दूर नहीं। महज एक घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे। सरकार अब यहां मेडिकल कॉलेज भी देने जा रही है।
विज्ञापन




सीएम योगी ने कहा कि ललितपुर खुशहाल जिलों में शुमार है। जब यहां विकास परियोजनाएं आएंगी तो यह खुशहाली और भी कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर परिवार को एक-एक घर देंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से पलायन करने वाले मजदूरों और विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले उनके युवा बेटों के परिवारों का प्रदेश सरकार दो लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करेगी। 

गरीबों के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की
योगी ने यूपी में नहर पर बनाए गए सबसे पहले जाखलौन सोलर प्लांट व बंडई बांध परियोजना समेत पांच सौ करोड़ की लागत की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मंच पर बटन दबाकर किया। उन्होंने कहा गरीबों के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। इसके लिए अटल आवसीय विद्यालय ललितपुर में खोला जाएगा। पूरे प्रदेश में एकलव्य अकादमी खोली जाएगी। इन शिक्षण संस्थानों में सीबीएसई स्तर कि शिक्षा दी जाएगी।


जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण
इससे पहले मुख्यमंत्री जालौन पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के रूप में बुंदेलखंड के लोगों का सपना साकार हो रहा है। जिस तेजी के साथ इसका निर्माण हो रहा है, उससे भजपा सरकार ने यह साफ कर दिया है कि नियत अच्छी हो तो नेक कार्य मे कोई बाधा भी नहीं आती है। यहां के लोगों ने भी पूरा साथ दिया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से यहां के किसी घर मे पानी की भी कोई कमी नहीं रहेगी।

बुंदेलखंड के द्वार पर खड़ा है विकास
सीएम योगी ने कहा कि कुल मिलाकर विकास आज बुंदेलखंड के द्वार पर खड़ा है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने अब तक सिर्फ प्राकृतिक संपदा का दोहन ही किया है। जहां के लोग गिट्टी और मिट्टी दोनों अपनी जमीन के साथ देने को तैयार हो और फिर भी विकास न हो तो इससे बड़ी उपेक्षा और क्या हो सकती है। झांसी और चित्रकूट में भी एयरपोर्ट बनाने की बात कही। कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के भी सटीक प्रयास किये, आज वैक्सीन उपलब्ध है, कोई भी बुजुर्ग सरकारी अस्पताल जाकर मुफ्त टीका लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed