फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm utter pradesh

अखिलेश समर्थक सर्पाई सड़क पर उतरे, नारेबाजी

Sat, 31 Dec 2016 02:06 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 31 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
cm utter pradesh
chief minister - फोटो : demo pic
झांसी। लखनऊ में समाजवादी पार्टी में जारी घमासान का असर शुक्रवार की शाम झांसी में भी दिखा। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के समर्थक सपाई सड़कों पर उतर पड़े। इलाइट चौराहे पर शिवपाल सिंह और अमर सिंह के खिलाफ घूम-घूम कर नारेबाजी की। सपा के ज्यादातर स्थानीय नेता भी खुलकर अखिलेश के समर्थन में आ गए हैं। मुलायम और शिवपाल खेमा फिलहाल शांत रहा। सपा के कई नेता इस मामले में चुप्पी साधे रहे। अन्य राजनीतिक दल भी सपा की गतिविधियों पर निगाह जमाए रहे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा से बर्खास्त करने की खबर फैलते ही उनके समर्थक एकजुट हो गए और सड़क पर उतर पड़े। इलाइट चौराहे पर पहुंचकर अखिलेश के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इससे चौराहे का यातायात भी प्रभावित हो गया। कुछ देर के लिए चौतरफा जाम लग गया। हाथों में अखिलेश के पोस्टर थामे समर्थकों का कहना था कि साजिश के तहत अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वह सपा ही नहीं, बल्कि देश का भी भविष्य हैं। अखिलेश के बर्खास्तगी के लिए उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिंहव्रत सिंह, शकील खान, गोलू महाराज, मान सिंह यादव, संग्राम सिंह, बंटी खटीक, कुलदीप दांगी, संजय साहू, रवींद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद थे। इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह से बात करने की कोशिश की गई पर वे फोन पर उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन


टीवी पर चिपके रहे लोग
शुक्रवार को दोपहर से टीवी चैनलों में समाजवादी पार्टी में मचा घमासान छाया रहा। इस दौरान लोग टीवी सेटों के सामने चिपके रहे। बाजार में दुकानों में लगीं टीवी के सामने लोगों की भीड़ जमा रही। इसके अलावा लोग अपने घरों में बैठकर पूरे घटनाक्रम पर नजर गढ़ाए रहे। सपा व अन्य दलों के नेताओं की नजरें भी हर घटनाक्रम पर बारीकी से जमी रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले सपा नेता
------------
और मजबूती से उभरेंगे अखिलेश
मैं अखिलेश के साथ हूं। सपा से बर्खास्तगी से अखिलेश को कोई असर नहीं पड़ने वाला है, बल्कि वह और मजबूत नेता बनकर उभरेंगे। मुलायम सिंह यादव हमारे आदर्श के रूप में रहेंगे, परंतु हम काम अखिलेश के नेतृत्व में करेंगे।
- डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद

जो अखिलेश के साथ नहीं, समाजवादी नहीं
जो अखिलेश के साथ नहीं, वो समाजवादी नहीं हो सकता। अखिलेश के विकास के वह काम किए हैं, जो और कोई पचास साल में नहीं कर सकता। मैं कल भी अखिलेश के साथ था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा। समाजवादी आंदोलन को किसी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
- दीपनारायण सिंह यादव, विधायक

गलत हुआ अखिलेश के साथ
अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को विकास का सपना दिखाया और उसे साकार भी किया। सपा बर्खास्तगी कर उनके साथ गलत किया जा रहा है। मैं अखिलेश के साथ हूं। उम्मीद है कि पार्टी का यह मसला जल्द सुलझ जाएगा।
- श्यामसुंदर सिंह, सपा प्रत्याशी बबीना

देश का भविष्य हैं अखिलेश
अखिलेश यादव केवल प्रदेश का ही नहीं, बल्कि देश का भी भविष्य हैं। उन्हें सपा का सीएम पद का उम्मीद्वार बनाया जाना चाहिए। यह आग्रह शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में करेंगे। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष यह स्वीकार नहीं करते हैं, तब कोई आगे का फैसला लिया जाएगा।
- पप्पू सेठ, सपा नेता

अन्य दलों के बोल
----------------
यह तो होना ही था
समाजवादी पार्टी का यह हाल कोई चौंकाने वाला नहीं है। यह तो होना ही था। समाजवादी परिवार के आपसी वर्चस्व के विवाद में पूरा प्रदेश दांव पर लगा हुआ है। इससे जनता के बीच बसपा की साख और भी गहरी हुई है। सपा के दोनों ही धड़ों से जनता का मोह भंग हो गया है।
- तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व एमएलसी बसपा

बेहतर होता कि सामंजस्य बन जाता
यह समाजवादी पार्टी का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस कभी किसी के अंदरूनी मामले में मजा नहीं लेती। बेहतर होता कि सामंजस्य बन जाता। लोकतांत्रिक ताकतों का मजबूत होना जरूरी है। अब सपा के लोग यह तय करें कि उन्हें क्या करना है।

- सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष - कांग्रेस

लूट खसोट से ऊब चुके लोग
सरकार की शुरुआत से ही अखिलेश तो केवल रबर स्टांप भर रहे। सरकार में अघोषित रूप से कई मुख्यमंत्री काम करते रहे और नेता लूट खसोट में जुटे रहे। लोग अब इससे ऊब चुके हैं। प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। अब लोगों की उम्मीदें भाजपा पर ही टिकी हुई हैं।
- संजीव श्रृंगीऋषि, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed