{"_id":"588e2c324f1c1b2e3de805a6","slug":"cloudy-with-periodic-bdra-rains-unlikely","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाएंगे बदरा, बरसने की उम्मीद कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाएंगे बदरा, बरसने की उम्मीद कम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : demo
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बनना शुरू हो गया है। आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं का झांसी पर भी असर पड़ सकता है। मगर यह असर हवा की गति और दबाव पर निर्भर करेगा। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन बारिश की संभावना बहुत कम बताई है, लेकिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।
बृहस्पतिवार देर रात आए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का नजारा एकदम बदलकर रख दिया था। तेज आंधी, बारिश के साथ ओले पड़े थे। इसके बाद से बारिश नहीं हुई लेकिन बादल बीच-बीच में छाए रहने से हल्की ठंड बनी रही। हालांकि, अब हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बनना शुरू होने से फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं। जनपद में बारिश काफी हद तक हवा की गति और दबाव पर निर्भर करेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अभी दो-तीन दिन बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि बादल छाए रहने से ठंड बढ़ सकती है।
यह तापमान रह सकता
--------------------------
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 27 12
मंगलवार 27 11
बुधवार 25 11
गुरुवार 26 11
(तापमान डिग्री और सेल्सियस में)