फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clouds hid the moon; married women kept their gaze fixed upon it.

Jhansi News: बादलों ने छिपाया चांद, टकटकी लगाए रहीं सुहागिनें

Fri, 30 Oct 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Clouds hid the moon; married women kept their gaze fixed upon it.
चांद नहीं दिखने पर किले पर पहुंचकर महिलाओं ने थाली में चांद को बनाकर अर्घ्य देकर पूजा की l संवा
झांसी। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्र दर्शन के लिए इंतजार करने लगीं। रात 8:15 बजे तक चांद निकलने की उम्मीद थी, लेकिन आसमान में छाए बादलों ने चंद्र दर्शन की राह रोक दी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी चांद नजर नहीं आया तो व्रती महिलाओं का इंतजार बढ़ता गया।
विज्ञापन

रात करीब 9:30 बजे तक महिलाएं पतियों के साथ छतों पर पहुंच गईं। सभी की निगाहें आसमान पर टिकी थीं। कोई बार-बार बादलों की ओर देख रहा था तो कोई चांद निकलने की जानकारी ले रहा था। हर किसी को उम्मीद थी कि बादल छंटेंगे और चंद्रमा के दर्शन होंगे, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते चांद दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

करवा चौथ पर चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। इसी के बाद व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाने वाली सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना के साथ चांद निकलने की राह देखती रहीं। रात बढ़ने के साथ इंतजार लंबा होता गया और महिलाएं चंद्रमा के दीदार की आस लगाए रहीं। बाद में महिलाओं ने अपने-अपने तरीके से व्रत पूरा किया। कुछ ने बादल छंटने का इंतजार किया तो कुछ ने परिवार की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर पति के हाथों जल ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed