{"_id":"6a72522a2b4b566b1d0d65c0","slug":"cleanliness-drive-at-monuments-related-to-freedom-struggle-from-12th-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-848962-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान 12 से
Wed, 05 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
झांसी। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि बीते 12 सालों में देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। विकसित और श्रेष्ठ भारत का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में यथार्थ रूप ले चुका है। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, शहीद स्थलों और अहम परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठियों से ऐतिहासिक संस्मरण साझा किए जाएंगे। मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने का पवित्र अभियान है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, अभियान संयोजक अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, विनोद नायक, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा़ प्रणय अग्रवाल, मंगल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
‘भाजपा ही युवाओं की अपेक्षाओं को पर लगा सकती’
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बीजेपी कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ही युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को पर लगा सकती है। भाजपा ने हमेशा युवाओं को आगे रखकर योजनाएं बनाई हैं। युवा युग का वाहक है।