फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class IV employee of electricity department committed suicide

बिजली विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की खुदकुशी

Tue, 05 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Class IV employee of electricity department committed suicide
चिरगांव (झांसी)। विद्युत विभाग मेेें कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने रविवार की रात घर के अंदर खुदकुशी कर ली। सोमवार को सुबह सोकर उठने के बाद पत्नी ने देखा कि उसके पति का शव पंखे से लटक रहा है। देखते ही उसकी चीख निकल गई। इसके बाद काफी लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का लती था। इस वजह से उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। इसी कारण से उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

चिरगांव के विद्युत सब स्टेशन के कैंपस में सौरभ कुशवाहा (27) अपने परिवार के साथ रहता था। शराब पीने का लती होने के कारण वह कर्ज में डूब गया था। इस कारण उसका आएदिन पत्नी से विवाद भी होता था । रविवार की रात वह शराब के नशे में घर आया। इस पर उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ। वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब आठ बजे पत्नी ने देखा कि उसके कमरे का पंखा नहीं चल रहा है और गेट बंद है। इस पर उसे शक हुआ। उसने खिड़की खोलकर देखा तो पति का शव पंखे से लटक रहा था। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के काफी लोग भी आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि सौरभ की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। वह कुली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed