फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class 10 student commits suicide by hanging herself

Jhansi News: फंदे से लटक कर दसवीं की छात्रा ने दी जान

Mon, 29 Jul 2024 06:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student commits suicide by hanging herself
झांसी। सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी में रहने वाली दसवीं की छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसके माता-पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। भाई-बहन को स्कूल भेजने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी गोकुल पत्नी रामा के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते हैं, जबकि उनकी बेटी सपना (16) अपने भाई-बहनों के साथ यहां रहती थी। सपना आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। घर की देखरेख का जिम्मा सपना पर था। तीन दिन से सपना स्कूल नहीं जा रही थी। शनिवार सुबह मां रामा ने सपना से फोन पर स्कूल न जाने की वजह पूछी।
विज्ञापन

सपना ने जगने में देरी होने की वजह बताई। इसके बाद उसके भाई-बहन स्कूल चले गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो पड़ोस में रहने वाली मामी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह उसके घर पहुंचीं तो सपना का शव फंदे से लटका दिखा। पुलिस भी पहुंची। मां-बाप भी दिल्ली से रोते-बिलखते आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रामा का कहना है सुबह उसने अच्छे से बात की थी। बेटी की थाली में दो रोटी थी, लेकिन उसने आधी रोटी खाई। उसकी थाली में डेढ़ रोटी मिली। मां रोते-बिलखते भूत-प्रेत का साया होने की बात कहने लगी। उसकी मौत से घर में मातम छाया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed