{"_id":"594eb9da4f1c1bc7608b456d","slug":"city-will-change-everyone-will-understand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा शहर, सुहानी होगी हर डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा शहर, सुहानी होगी हर डगर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
smart city
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने की खुशी में शनिवार को भी मिठाई बांटने और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। किले पर आतिशबाजी की गई। महापौर किरन वर्मा ने कहा कि अपना शहर स्मार्ट सिटी बन जाने से बिजली और पानी की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। शहर की सूरत बदलेगी। सड़कें चमाचम होंगी।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि महापौर किरन वर्मा रहीं। उन्होंने स्मार्ट सिटी बन जाने से शहर को क्या- क्या फायदे होंगे, इस बारे में बताया। कहा कि यातायात सुगम हो जाएगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी, आनंद मिश्रा, डा. जितेंद्र अग्रवाल, संतोष साहू, प्रभुदयाल साहू, सुनील नैनवानी, चौधरी फिरोज उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी संसदीय कार्यालय में हुई बैठक में शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने का श्रेय केंद्रीय मंत्री उमा भारती को दिया गया। क्षेत्रीय मंत्री संजीव श्रंगीऋषि, विधायक राजीव सिंह पारीछा, सांसद प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, हेमंत परिहार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान व युवा समृद्धि संगठन ने ऐतिहासिक किला के मुख्यद्वार पर राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य और आचार्य हरिओम पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर बीकेडी के प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी, डा. गौरीशंकर उपाध्याय, बाबूलाल जारौलिया, डा. धन्नूलाल गौतम, महेश पांडेय उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास और शोध संस्थान की बैठक में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप सोनी, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र सोनी, दिलीप महोबिया, ईशांत सोनी उपस्थित रहे।
महापौर को सम्मानित किया
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सीपरी बाजार के विभिन्न संगठनों ने महापौर का सम्मान किया। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष शालनी गुरुबख्शानी, सुभाष मार्केट में दिलबाग सिंह भुसारी, आजाद गंज में प्रभुदयाल साहू, आर्यकन्या चौराहा के अध्यक्ष सतीश जैन, किराना बाजार व्यापार मंडल के उदय सोनी, टंडन रोड सीपरी बाजार के अध्यक्ष पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।