फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City buses will run soon, Root map ready

स्मार्ट सिटी में दौड़ेंगी बसे, रूट तैयार

Tue, 17 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
City buses will run soon, Root map ready
झांसी। स्मार्ट सिटी में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात विभाग ने परियोजना तैयार करने वाली कंपनी बिल्टकॉन के प्रतिनिधि को प्लान बनाकर सौंप दिया है। नगर निगम के बाद यातायात विभाग ने ही अब तक अपनी कार्य योजना कंपनी के प्रतिनिधि को दी है। इसके तहत महानगर में सिटी बस के लिए छह रूटों का निर्धारण कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहले रूट के अनुसार बस राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज से शुरू होकर ग्वालियर रोड से बीकेडी चौराहे होते हुए, सर्किट हाउस, चित्रा चौराहा, आजाद पार्क होते हुए इलाइट चौराहा से नगर निगम कार्यालय आएगी। दूसरे रूट में बस इलाइट चौराहे से शुरू होगी और पं. परमानंद चौराहा, कलेक्ट्रेट, अस्पताल, गोविंद चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन


तीसरे रूट में बस मिनर्वा टाकीज से रानी महल के पूर्वी भाग से होते हुए लक्ष्मण गंज के पास से ग्वालियर रोड से होती हुई पॉलीटेक्निक कालेज जाएगी। चौथे रूट में बस बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कालेज से कानपुर रोड होते हुए मेडिकल कालेज, काली जी मंदिर, तालपुरा, मानिक चौक, लक्ष्मणगंज चौराहे होते हुए झांसी किला से बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें रूट की बस रेलवे के पश्चिमी पुल से शुरू होकर सीपरी बाजार, कलेक्ट्रेट चौराहे, तालपुरा, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज होते हुए इंजीनियरिंग कालेज जाएगी। छठवें रूट की बस रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा होते हुए राजेंद्र प्रसाद चौराहा, गुसाईं पुरा, लक्ष्मण गंज, कालीमंदिर, तालपुरा, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट, जेल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे कालोनी होते हुए वापस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

सभी छह रूटों पर नगर निगम प्रशासन के साथ मंथन किया जाएगा, उसके बाद इस पर मुहर लगेगी। बिल्टकॉन कंपनी के प्रतिनिधि आरएल माथुर ने बताया कि यह अभी प्रस्तावित रूट है, इस पर नगर निगम के अलावा, परिवहन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की राय ली जाएगी।


यहां आएगी परेशानी
बस के रूट में रानीमहल, लक्ष्मणगंज, मानिक चौक और गुसाईंपुरा जैसे भीड़भाड़ वाले रास्तों को लिया गया है। यह रास्ते ज्यादा चौड़े नहीं हैं और आमतौर पर यहां भीड़ रहती है। यहां से बाइक सवार लोग भी आसानी से नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में बस को यहां से निकालना टेड़ी खीर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed