फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City bus fare increased, extra burden on pocket

Jhansi News: सिटी बसों का किराया बढ़ा, जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार

Fri, 28 Jul 2023 11:40 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 28 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
City bus fare increased, extra burden on pocket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यात्री इन बसों में किराया कम व वातानुकूलित होने की वजह से सफर करते हैं। लेकिन अब जल्द ही यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। बुधवार को शासन की अध्यक्षता में हुई प्रबंध समिति की बैठक में किराया बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई है। दरअसल, झांसी समेत यूपी के 14 शहरों में सिटी बसों का संचालन किया जाता है, जहां कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक कर अलग-अलग किराया तय किया जाता था, लेकिन अब शासन ने सभी जगह किमी के हिसाब से समान किराया तय कर दिया है। उधर, परिवहन निगम के प्रभारी आरएम संतोष कुमार के मुताबिक शासन से आदेश मिल गया है, ईटीएम मशीनें अपडेट की जा रही हैं, जल्द ही बढ़ा किराया लागू हो जाएगा।

इतना होगा किराया
किमी पुराना किराया नया किराया
0-3 किमी 11 रुपये 12 रुपये
3-6 किमी 11 रुपये 20 रुपये
6-10 किमी 17 रुपये 25 रुपये
10-14 किमी 22 रुपये 30 रुपये
14-19 किमी 33 रुपये 35 रुपये
19-24 किमी 38 रुपये 40 रुपये
24-30 किमी 43 रुपये 45 रुपये
30-36 किमी 48 रुपये 50 रुपये
36-42 किमी 55 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed