फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City bus driver misbehaved with woman, video viral

Jhansi News: सिटी बस चालक ने महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 31 Jul 2023 11:36 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 31 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
City bus driver misbehaved with woman, video viral
सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इसके चालक-परिचालक आए दिन यात्रियों से अभद्रता करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक चालक महिला से अभद्रता करता हुआ नजर आ रहा है। उससे कह रहा है कि मैं तो बस ऐसे ही रोकूंगा, आपको दिक्कत है तो उतर जाओ। परेशान होकर महिला ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

दरअसल महानगर में चलने वाली ई-बसों के संचालन के लिए एजेंसियों द्वारा चालक-परिचालकों को रखा गया है। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ बसों को रूट से हटा दिया जाता है। वहीं, ई-बसों के स्टॉपेज और समय तय न होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन ऐसे लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते हैं। उधर, रोडवेज के आरएम संतोष कुमार के मुताबिक जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed