फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chunav ke bad jhansi me foot sakta hai corona bam

चुनाव के बाद गांवों में फूट सकता है कोरोना बम

Fri, 16 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
chunav ke bad jhansi me foot sakta hai corona bam
झांसी। कोरोना दिनोंदिन रफ्तार पकड़ रहा है। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान दो गज की दूरी और मास्क की अनिवार्यता का ध्यान नहीं रखा गया। चुनाव संपन्न हो गया, अब गांवों में कोरोना फैलने की आशंका बढ़ गई है। यदि गांवों में कोरोना फैलातो इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या रिकार्ड बना रही है। बृहस्पतिवार को जिले में पंचायत चुनाव हो गया। इस चुनाव में नियमों का पालन नहीं किया गया। यही कारण रहा कि जहां देखो वहां लोगों की भीड़ लगी रही। मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसमें जो लोग लाइन में लगे थे, उन्होंने भी कोरोना से परहेज के नियमों का पालन नहीं किया। क्योंकि, मतदाता भी एक- दूसरे से सटकर खड़े थे। इतना ही नहीं, जहां पर मतदाता सूची देखने और मतदाता पर्ची बनाने के लिए लोग बैठे थे, वहां पर भी मतदाता झुंड के रूप में एक- दूसरे से सटे खड़े थे और मतदाता पर्ची बनवा रहे थे। जबकि, शासन की ओर से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दो गज की दूरी और मास्क जरूरी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण का ही नतीजा है कि झांसी महानगर में नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर दिया गया है, ताकि लोग बेवजह बाहर न निकलें और खुद को कोरोना से बचा सकें। लेकिन पंचायत चुनाव में किसी सावधानी का पालन नहीं किया गया। बहुत से लोग जुकाम और बुखार से पीड़ित थे, वह भी मतदान करने आए थे। इतना ही नहीं, वह लोग भी मतदाताओं के साथ कतार में लगे रहे। कतारें लंबी थीं, ऐसे में उन्हें भी काफी समय तक रुकना पड़ा। कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि सभी की जांच करा दी जाए तो कई लोग कोरोना संक्रमित मिल जाएंगे। ऐसे में गांवों के हालात बहुत भयावह हो जाएंगे। झांसी में मेडिकल कॉलेज कोरोना मरीजों से भरा पड़ा है। यदि गांवों में संक्रमण फैला तो इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed