फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chudi bazaar

फिरोजाबाद की चूड़ियों और राजस्थानी कंगन से खनका चूड़ी बाजार

Mon, 12 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
chudi bazaar
करवाचौथ को लेकर सजा चूड़ी बाजार
झांसी। लॉकडाउन के बाद से ठप पड़ा चूड़ी बाजार वापस अपनी रंगत में आने लगा है। इन दिनों बाजार में पहुंची रहीं महिलाओं में फिरोजाबाद की चूड़ियों समेत राजस्थानी वाले कंगनों की खूब मांग है। कारोबारी भी ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से उत्साहित हैं। हालांकि उनको करवाचौथ का ही बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

मार्च महीने में लॉकडाउन लगने के बाद से दूसरे कारोबार की तरह चूड़ी बाजार को भी नुकसान झेलना पड़ा। मानिक चौक की चूड़ी गली मेें बड़ी संख्या में दुकानों में सिर्फ चूड़ी एवं कंगन ही खासतौर से बेचे जाते हैं। कारोबार ठप रहने से यह पूरी गली सूनी रही। लेकिन, अब अनलॉक शुरू होने के बाद धीरे-धीरे इस गली में भी रौनक लौट रही है। कारोबारियों को आने वाले त्यौहारी सीजन के साथ ही सबसे ज्यादा करवाचौथ का इंतजार है। उनका कहना है करवाचौथ से ही मार्केट शुरू होती है। उसके बाद सहालग से मार्च में होली तक मार्केट पूरे उठान पर रहती है। करवाचौथ को देखते हुए तमाम नई डिजाइन भी बाजार में उतारी गई हैं। झांसी का चूड़ी बाजार पूरी तरह से फिरोजाबाद, आगरा एवं राजस्थान पर निर्भर करता है। स्थानीय कारोबारी कांच की चू्िड़यां अधिकांशता फिरोजाबाद से मांगते हैं। इसी तरह चूड़ा, कंगन जैसे तमाम आइटम राजस्थान से आते हैं। इन दिनों राजस्थानी डिजाइन पर आधारित कंगना, चूड़ा, लटक वाले कंगनों की मांग काफी अधिक है। कीमत भी सौ रुपये से लेकर हजार रुपये के बीच है। जालौन, ललितपुर समेत झांसी के दूर-दराज के फुटकर दुकानदार भी रोजाना बड़ी संख्या में यहां से सामान लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से हम लोग खाली बैठे रहे लेकिन, अब बाजार मेें चहल-पहल शुरू हुई है। खरीददारी के लिए लोग रोजाना आ रहे हैं। नवरात्रि के बाद इसमें तेजी आएगी। अनूप साहू, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए हम लोगों ने अभी से तैयारियां की हुई है। तमाम नई चीजें बाजार में आई हैं। इसे लोग पसंद कर रहे हैं। काफी समय बाद मार्केट खुलने का भी फायदा मिल रहा है। अमित नामदेव
बाजार अच्छा चल रहा है। लोग मार्केट में खरीदने के लिए आ रहे हैं। करवाचौथ के लिए राजस्थानी डिजाइन की मांग इस समय सबसे अधिक है। लोगों में उसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। मो.नौशाद

बहुत दिनों के बाद अब धीरे-धीरे मार्केट पुराने तरीके से खुल रहा है। लोगों में कुछ हिचक थी वह भी खत्म् हो रही है। थीम के मुताबिक लोग चूड़ी, कंगन आदि पंसद कर रहे हैं। दिव्या अग्रवाल
काफी दिनों से बाजार था। बहुत दिन बाद हम लोग खरीददारी के लिए बाहर निकले हैं। बाजार में काफी कुछ नया और अच्छी कीमतें में मिल रहा है। अमृता सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed