{"_id":"5f31a0478ebc3e3d1a5b0f14","slug":"chouki-incharge-line-hajir-jhansi-news-jhs1735934143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के कारोबारी पर सख्त कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज को भेजा पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के कारोबारी पर सख्त कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज को भेजा पुलिस लाइन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के मुर्गा-मछली मार्केट के पास शराब के अवैध कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफिया पर बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं करना सामने आया। इस पर सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज मोहन लाल दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया है।
विवाद में दोनों पक्षों के शाहरुख, गुफरान, रिजवान, असलम, पप्पू आफताब, गुलाम अली, हैदर अली, लल्लू, टीपू सुलतान, जलाल, विशाल, रक्खा व सलमान पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने शाहरुख, गुुफरान, पप्पू आफताब, गुलाम अली, हैदर अली, लल्लू व टीपू सुल्तान को जेल भेजा था। पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव को भेजी गई थी। जांच में पता चला था कि पूरा झगड़ा शराब के अवैध कारोबार को लेकर हुआ था। एक महिला इस विवाद की जड़
बताई गई थी। बड़ागांव पुलिस ने उसे कई बार पकड़ा लेकिन धारा 60 में चालान किया। जिस कारण वह आसानी से छूटकर फिर से अवैध कारोबार करने लगी। इसी को लेकर विवाद ने तूल भी पकड़ा। जांच रिपोर्ट में बड़ागांव चौकी पुलिस के सही कार्रवाई न करने से नाराज एसएसपी ने बड़ागांव चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर उपनिरीक्षक रूपेश कुमार को चौकी इंचार्ज बनाया है।