फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chokidar murder at crasher

सपा नेता के क्रशर पर बदमाशों ने की चौकीदार की हत्या

Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
chokidar murder at crasher
सपा नेता के क्रशर पर बदमाशों ने की चौकीदार की हत्या
विज्ञापन

चिरगांव (झांसी)। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर स्थित सपा नेता श्यामसुंदर सिंह के स्टोन क्रशर पर शनिवार की रात चौकीदारी के सिर पर प्रहार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। रविवार को सुबह जब ट्रक चालक क्रेशर पर गिट्टी भरने गया तो उसने उसे लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना दूसरे क्रशर पर दी। वहां से काम करने वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ मोंठ डॉ. प्रदीप कुमार, एसएचओ संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी सिरोमन विश्वकर्मा (55) पुत्र खुमान विश्वकर्मा करीब छह वर्षोँ से ग्राम रामनगर स्थित मां गायत्री स्टोन क्रशर पर चौकीदारी का काम करता था। वह रोज शाम को क्रशर पर जाता था और सुबह अपने घर चला जाता था। शनिवार की शाम वह अपनी ड्यूटी करने क्रशर पर गया। सुबह परिजनों को खबर मिली कि रात के समय हत्या कर दी गई ।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चौकीदार के सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है, क्योंकि उसका चेहरा आंखों के पास दबा हुआ था। सरिया से भी हमला किया गया है। इसके साथ ही क्रशर पर बने एक कमरे के गेट का ताला टूटा था। उसके अंदर रखी पीतल की दो पिनें गायब थीं। एक पिन की कीमत 25 हजार से 30 तीस हजार के आसपास होगी। हालांकि पिनें पुरानी थीं। वह कबाड़ में बेची जाती हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना के सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र विनोद विश्वकर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चिरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है । उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता के सिर में सरिया से प्रहार करके उनकी की हत्या की गई है। उनका मोबाइल फोन भी गायब है । ग्रामीणों के अनुसार क्रशर पर झाड़ियों में एक बड़ा लोहे का राड भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि 1993 से उनका क्रशर चल रहा है। कभी भी इस तरह की घटना नहीं हुई है। वह छह साल से उनके क्रशर पर चौकीदारी कर रहा था। क्रशर से दो पीतल की पिनें ही गायब हैं। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि घटना लूट के इरादे से बदमाशों ने की है या फिर उसकी कोई पहले से रंजिश थी। घटना का जल्द पर्र्दाफाश करने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed