फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chocklate gift give taken sweat relationship

वेलेंटाइन वीक : चॉकलेट गिफ्ट देकर रिश्तों में घोली मिठास

Wed, 10 Feb 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chocklate gift give taken sweat relationship
झांसी। वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने मंगलवार को ‘चॉकलेट डे’ मनाया। दोस्तों ने एक-दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोली। मार्केट में भी चॉकलेट के ढेरों ब्रांड पसंद किए गए। सबसे ज्यादा फ्लावर बंच, हार्ट शेप, सिंगल हार्ट, बॉक्स शेप और बॉल शेप की चॉकलेट खरीदी गई। उधर, चॉकलेट के साथ दोस्तों ने सेल्फी भी ली और अपने ग्रुप में फोटो शेयर की। बुधवार को युवा ‘टैडी डे’ मनाएंगे। इसके लिए मार्केट में हैंगिंग टैडी, हार्ट शेप टैडी, तकिया (पिलो), बेबी टैडी के साथ लविंग पेयर टैडी के कई डिजाइनर गिफ्ट मौजूद हैं। इनकी कीमत साइज के अनुसार 150 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है।
विज्ञापन

आज परिवार के साथ ऐसे मनाएं ‘टैडी डे’
‘टैडी डे’ सिर्फ दोस्त और प्रेमियों के लिए नहीं है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। बच्चों के लिए छोटे-छोटे टैडी खरीदें और उन्हें गिफ्ट कीजिए। अपने बेड पर टैडी के साथ सोना बच्चों को खूब भाता है। इसके अलावा घर की महिलाओं को पेयर टैडी गिफ्ट कर सकते हैं। गिफ्ट के साथ परिवार के साथ आइसक्रीम पार्टी या सैर-सपाटा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

11 फरवरी-प्रॉमिस डे
12 फरवरी-हग डे
13 फरवरी-किस डे
14 वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed