{"_id":"5daf58d18ebc3e93ce4fc3ce","slug":"chiness-missing-desi-firecrackers-rocked-jhansi-news-jhs150944050","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाईनीज हुआ गुम, देसी पटाखों की मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाईनीज हुआ गुम, देसी पटाखों की मची धूम
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर्व से पहले शहर के थोक बाजारों में पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार महानगर के बाजारों में चाइनीज पटाखे पूरी तरह से गायब हो गए हैं। देसी पटाखों की जमकर खरीदारी की जा रही है।
देश भर में 27 अक्टूबर को खुशियों का त्योहार दीपावली मनाया जाएगा। पर्व पर महानगर के हर गली, मुहल्लों व चौराहों पर लोगों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की जाती है। इस बार दीपावली के पर्व पर शहर के थोक बाजारों में विक्रेताओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में चाइना से बने पटाखे पूरी तरह से गायब हो गए हैं। जबकि, देखी आतिशबाजी व पटाखों की धूम मची हुई है। हर कोई देश के बने पटाखों को ही पसंद कर रहा है। देसी पटाखों में अनार, चकरी, फुलझड़ी, राकेट, मेहताब लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। जो अलग - अलग दामों व आकारों में उपलब्ध है।
थोक पटाखा विक्रेता हेमंत कुमार ने बताया कि पिछले साल तो कुछ हद तक चाइनीज पटाखे बिक रहे थे। लेकिन, इस बार शहर के बाजारों में सिर्फ देसी पटाखे ही बिक रहे हैं। लोगों की पसंद के अनुसार ही फुटकर विक्रेताओं द्वारा आतिशबाजी को खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
यहां लगेंगे बाजार
दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए महानगर में प्रेमनगर स्थित सेंट ज्यूड चर्च कॉलेज में, क्राफ्ट मेला मैदान मेें व सदर बाजार स्थित झांसी क्लब में दुकानें लगाई जाएगी।