फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   china se solt aana band, davao ki kami honi suru

चीन से सॉल्ट आना बंद, दवाओं की कमी होनी शुरू

Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
china se solt aana band, davao ki kami honi suru
कुछ दवाओं में शॉल्ट की कमी हो गई। - फोटो : ???? ????
चीन से सॉल्ट आना बंद, दवाओं की कमी होनी शुरू
विज्ञापन

झांसी। दवाओं का 80 प्रतिशत सॉल्ट चीन से ही आता है। कोरोना वायरस के चलते आयात-निर्यात बंद होने के चलते सॉल्ट की कमी हो गई है। ऐसे में कुछ दवाएं मार्केट से शॉर्ट होनी शुरू हो गई हैं। इसमें डायलिसिस में खून पतला करने वाले इंजेक्शन से लेकर स्टेमिना बढ़ाने वाली टैबलेट तक शामिल है। चूंकि, कंपनियों के पास छह से आठ महीने तक के माल का स्टॉक होता है, ऐसे में व्यापक स्तर पर इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है।
भारत में कोरोना वायरस को दस्तक दिए लगभग पांच महीने होने को आ रहे हैं। वहीं, मार्च के अंतिम सप्ताह से लॉकडाउन होने के कारण चीन से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध है। ऐसे में दवाओं का कच्चा माल चीन से नहीं आ पा रहा है। चूंकि, दवाओं का ज्यादातर सॉल्ट पर देश की निर्भरता चीन पर ही रहती है, ऐसे में माल न आ पाने की वजह से कुछ दवाओं की कमी होने शुरू हो गई हैं। कई मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत करने पर पता चला कि मौजूदा समय में हिपारिन इंजेक्शन मार्केट से गायब हो गया है। इसका उपयोग डायलिसिस के दौरान खून पतला करने के लिए किया जाता है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके अलावा मिथाइल प्रिडनीशिनॉल का साल्ट भी चाइना से आता है। इसका उपयोग शरीर के स्टेमिना बढ़ाने के लिए किया जाता है। सॉल्ट न आ पाने के कारण इस दवा की भी कमी हो गई है। वहीं, टीबी के इलाज के दौरान उपयोग होने वाली फोरकॉक्स दवा की भी बाजार में कम आपूर्ति हो पा रही है। इसके अलावा भी कुछ दवाएं मांग के अनुसार नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

भारतीय कंपनियां भी बना रहीं विकल्प
ज्यादातर दवाएं डॉक्टर सॉल्ट के बजाए ब्रांड के नाम से लिखते हैं। ऐसे में भारतीय कंपनियों ने चीन से आने वाले सॉल्ट से निर्मित बड़े ब्रांड नाम वाली दवाएं बनानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाले समय में भारतीय दवाएं चीन के सॉल्ट से निर्मित टैबलेटों, इंजेक्शनों का विकल्प बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed