फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chiled right team come for investigation

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच को आएगी टीम

Wed, 25 Dec 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
chiled right team come for investigation
झांसी। नवजात को फेंकने वालों की तलाश के लिए अमर उजाला द्वारा शुरू की गई मुहिम का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। चेयरमैन विशेष गुप्ता ने इसकी जांच आयोग की सदस्य नीता साहू को सौंप दी है। वह जल्द ही अपनी टीम के साथ झांसी पहुंचकर जांच करेंगी। मेडिकल कालेज में जाकर नवजात की हालत भी जानेंगी।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में नवजात का इलाज चल रहा है। दस दिन पहले इस नवजात को मेडिकल कालेज के गेट संख्या एक के सामने वाली गली में शिवमंदिर के पास फेंक दिया गया था। कुत्तों ने इसका एक हाथ खा लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अब दूध भी उसे दिया जा रहा है। दवाएं भी कम कर दी गईं हैं। वहीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन विशेष गुप्ता ने बताया कि जल्द ही टीम झांसी आकर पूरे मामले की पड़ताल करेगी। प्रशासन ने अब तक इस संबंध में क्या किया इस बारे में भी पूछा जाएगा। अगर प्रशासन आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करा ले तो स्थिति साफ हो सकती है। लेकिन अधिकारी अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह भी लापरवाही है। इस संबंध में शासन के सामने भी पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed