{"_id":"6047b8488ebc3ec4487ada2d","slug":"children-will-be-aadar-card-made-in-house-jhansi-news-jhs1904645172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड
विज्ञापन
झांसी। शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को अब डाकघरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा घर बैठे ही डाकियों के माध्यम से ही आधार कार्ड को बनाया जाएगा। यूआईडीएआई की पहल पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आधार कार्डों को बनाया जाएगा। विभाग द्वारा डाकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंडल में यह व्यवस्था अगले माह से शुरू कर कर दी जाएगी।
वर्तमान में आधार सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है। सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। साथ ही कई निजी स्कूलों में दाखिले के लिए भी आधार को आवश्यक कर दिया गया है। जिसके चलते चलते डाकघरों में बच्चों का आधार बनवाने के लिए भीड़ जमा होती है। शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारतीय डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड को बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पचास रुपये शुल्क लिया जाएगा। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करते ही विभाग का डाकिया दर्ज कराए गए पते पर पहुंच कर बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा करेगा। इसके तहत मोबाइल नंबर अपडेट भी किया जा सकेगा।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया डाकियों की आईडी भी बना दी गई है। विभागीय आदेश आते ही आधार कार्ड बनाने के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।