फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children who gave the message of cleanliness through pictures honored

चित्रों से स्वच्छता का संदेश देने वाले बच्चे सम्मानित

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children who gave the message of cleanliness through pictures honored
अमर उजाला द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। अमर उ?
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला और उप्र ग्रामोद्योग बोर्ड की साझी पहल संपूर्ण स्वदेशी अभियान के तहत आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। इस दरम्यान बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने अभिभावक और शिक्षक भी पहुंचे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता बीस विद्यालयों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक विद्यालय के 20-20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। सभी विद्यालयों के तीन-तीन चुनिंदा चित्र लिए गए थे। इनमें से पहले स्थान पर केंद्रीय विद्यालय एक की प्रियांशिका सिंह, दूसरे पर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की हर्षिता कुमारी और तीसरे स्थान पर सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज की नैंसा माहौर रहीं। इसके अलावा रश्मि माहौर, स्नेहा कुशवाहा, प्रवेश व प्रिंस गौतम के चित्रों को भी सराहा गया। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जिन चीजों की अभिव्यक्ति शब्दों से नहीं की जा सकती, उनकी कला के जरिये की जाती है। उन्होंने सभी बच्चों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिता की निर्णायक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष डा. सुनीता व महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल की कला शिक्षिका श्वेता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed