फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children get coolness of AC in school...but there is no teacher to teach here

Jhansi News: स्कूल में बच्चों को मिलती एसी की ठंडक... मगर यहां पढ़ाने के लिए नहीं है शिक्षक

Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Children get coolness of AC in school...but there is no teacher to teach here
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। परिषदीय स्कूलों की काया बदलने का काम जोरों पर चल रहा है। स्कूलों में एसी लगे हैं, स्मार्ट क्लास बन गई हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। महानगर के भैंरो खिड़की क्षेत्र स्थित बेसिक प्राथमिक पाठशाला ऋषि कुंज बालक का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इस स्कूल में नौ कमरे बने हैं। आधुनिक फर्नीचर है, दो कमरों में तो एसी लगे हैं। लेकिन कक्षा एक से पांच तक के 52 बच्चे केवल एक कमरे में बैठकर पढ़ते हैं। इन बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा भी केवल शिक्षामित्र पर है। ऐसे में सुविधाएं केवल मजाक बनकर रह गईं हैं।
शिक्षामित्र जावेद खान ने बताया कि सभी नौ कमरों में आधुनिक फर्नीचर है। एक कक्ष में बड़ा एलईडी टीवी लगा है। मिड-डे-मील तैयार करने के लिए दो महिला रसोइया हैं। शिक्षामित्र बताते हैं कि शहर के एक अन्य विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक अजय कुमार यहां कभी-कभी भ्रमण पर आते हैं। उनके पास तीन विद्यालयों की देखरेख की जिम्मेदारी है। स्कूल में संसाधनों के अनुसार बिजली की भरपूर खपत है, लेकिन बिजली का बिल दो साल से जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शहर के सभी स्कूलों का बिजली बिल विभाग द्वारा एकसाथ जमा कराया जाता है, लेकिन पिछले दो साल से बजट न आने के कारण बिजली बिल जमा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सोलर पैनल से चल रहे एसी
स्कूल में बिजली का कनेक्शन है और सोलर पैनल भी लगा है। इसके चलते बच्चों को एसी की सुविधा लगातार मिलती है। बच्चे गर्मी से परेशान नहीं होते।
---------

बयान ----
शहर के कुछ विद्यालयों के भवन हाल ही में बने हैं। छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी हैं। शिक्षकों के समायोजन का निर्णय अब शासन स्तर से ही होता है। वर्तमान स्थिति की उच्च अधिकारियों को भी जानकारी है।
- नीलम यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed